
नीमच, 15 मार्च 2024, शुक्रवार
म.प्र. मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी एवं सदस्य श्री राजीव कुमार टंडन ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट नीमच में केन्टिन में श्री बालाजी आजीविका महिला स्व- सहायता समूह कनावटी व्दारा संचालित दीदी कैफे का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन, एसपी श्री अंकित कुमार जायसवाल, आयोग के रजिस्ट्रार श्री एन.के.गोधा, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं समूह की महिला सदस्य उपस्थित थी।
स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों ने आयोग के अध्यक्ष श्री ममतानी एवं सदस्य श्री टंडन को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। समूह की महिलाओं से समूह व्दारा उत्पादित सामग्री का गिफ्ट हेम्पर भी आयोग के अध्यक्ष श्री ममतानी ने 1100 रूपये का भुगतान कर, क्रय किया और समूह की महिलाओं को उत्साहवर्धन करते हुए समूह व्दारा संचालित गतिविधियों की सराहना की।
#JansamparkMP