शहर

नीमच शहर में रेबीज मुक्त अभियान प्रारंभ

स्वानों को लगाई जा रही रेबीज व एंटीबैक्टीरिया वैक्सीन

नीमच, 16 सितम्बर 2025

नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति-गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में नीमच शहर में स्वानों के रेबीज एवं एंटीबैक्टीरिया वैक्सीन लगाकर रेबीज मुक्त अभियान की शुरुआत कर दी गई है।

नगर पालिका के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक ने बताया कि रेबीज मुक्त अभियान के तहत पशु चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वानों को पकड़कर रेबीज एवं एंटी बैक्टीरिया वैक्सीन लगाई जा रही है।

इस अभियान का उद्देश्य रेबीज को नियंत्रित करना- स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य रेबीज के प्रति जागरूकता बढ़ाकर नागरिकों को इसके खतरों के बारे में जानकारी देना और रेबीज को नियंत्रित कर शहर को रेबीज मुक्त बनाना है। अभियान से रेबीज के मामलों में कमी आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}