देशशहर

कलेक्टर ने की जनसुनवाई, आवेदकों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण कर आवेदकों को समय-सीमा में राहत उपलब्ध कराने के निर्देश

नीमच, 11 नवंबर 2026

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव एवं अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई में फसल बीमा, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि एवं अतिक्रमण, पट्टा, राजस्व अभिलेख, नामांतरण, बंटवारा, पशुपालन ऋण, रोजगार तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों, भूमि विवाद, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, रास्ता खुलवाने, पेंशन भुगतान एवं राजस्व अभिलेखों में ऑनलाइन प्रविष्टि संबंधी समस्याएं भी आवेदकों ने प्रस्तुत कीं।

कलेक्टर श्री चंद्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही आवेदकों को निर्धारित समय-सीमा में राहत उपलब्ध कराएं और निराकरण की नियमित समीक्षा भी करें।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}