देशशहर

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

नीमच 07 नवंबर 2026

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने जिलेवासियों को धन्वंतरि जयंती, धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे दीपावली स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मनाएं। घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखें, स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीपक खरीदकर उन्हें प्रोत्साहित करें तथा जरूरतमंदों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करें। उन्होंने पटाखों का सुरक्षित एवं सीमित उपयोग करने और पर्यावरण का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की है।

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने नागरिकों से त्योहार के दौरान यातायात नियमों का पालन करने, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सतर्कता के साथ दीपोत्सव मनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}