शहर

कलेक्टर के निर्देशानुसार शिकायत का त्वरित निराकरण,खेत तक जाने का रास्ता खुलवाया

नीमच,06 नवंबर 2026

आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार टीएल में प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ग्राम कचौली, तहसील जीरन निवासी श्रीमती सीमा परमार के खेत तक जाने का रास्ता खुलवाया गया।

श्रीमती सीमा परमार, पति श्री श्याम परमार ने खेत पर आवागमन का रास्ता अवरुद्ध होने संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई और खेत तक जाने का रास्ता खुलवाकर आवागमन सुगम बनाया गया। इससे शिकायतकर्ता को राहत मिली।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}