देशशहर

हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित

आज विद्यालयों में हुई तिरंगा प्रश्नोत्तरी, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग

नीमच, 10 अगस्त 2026

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार और कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को तिरंगे के महत्व और देश के प्रति सम्मान की भावना से जोड़ा जा रहा है।

इसी क्रम में 10 अगस्त को विद्यालयों में तिरंगा प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीआरपीएफ नीमच, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवली-देवली और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कछरौद में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों से तिरंगे के इतिहास, उसके स्वरूप, तीनों रंगों के महत्व, अशोक चक्र, स्वतंत्रता आंदोलन और नागरिक कर्तव्यों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नों के उत्तर दिए।

अभियान के तहत 11 अगस्त को तिरंगे से संबंधित चित्रकला,12 अगस्त को तिरंगा रैली,13 अगस्त को तिरंगा साइकिल रैली,14 अगस्त को तिरंगा सजावट और 17 अगस्त को मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा।

विद्यालयों में आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। अभियान के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों की सहभागिता से विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विद्यालयों में होने वाली गतिविधियों के छायाचित्र भी संबंधित विद्यालय गतिविधि समूह में साझा किए जा रहे हैं।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हो रही गतिविधियां विद्यार्थियों को देश के राष्ट्रीय प्रतीक और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का काम कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}