शहर
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज
नीमच, 19 अगस्त 2026
आगामी धार्मिक पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में 20 अगस्त, गुरुवार को शाम 4.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागृह, नीमच में आयोजित होगी।
बैठक में आगामी मिलाद-उन-नबी, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, दशहरा, दीपावली एवं क्रिसमस सहित विभिन्न पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, साफ-सफाई, विद्युत, पेयजल एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
जिला प्रशासन ने शांति समिति सदस्यों, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।



