शहर

निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56 रोगियों को मिला स्वास्थ्य लाभ

नीमच, 19 अगस्त 2026

आयुष विभाग के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय कुंडला द्वारा बुधवार को आंगनवाड़ी केंद्र, ग्राम कुंडला में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 56 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं।

शिविर में वातव्याधि, संधिवात, त्वचा रोग, ज्वर, श्वास एवं कास, प्रतिश्याय, उदर रोग, अतिसार, शिरशूल, स्त्री रोग, रक्ताल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, अम्लपित्त एवं अजीर्ण सहित विभिन्न रोगों की जांच एवं उपचार किया गया।

चिकित्सा शिविर के दौरान ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों के साथ संतुलित दिनचर्या अपनाने, तनाव प्रबंधन, नशामुक्ति तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों एवं आयुर्वेद आधारित जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

शिविर में आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. बबीता जमरा, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सोनिया मालवीय एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वंदना शर्मा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। ग्रामीणों ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, जांच एवं औषधि वितरण की सुविधा का लाभ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}