शहर

नपा ने स्वच्छता में सहयोग देने वाली नारी शक्तियों का किया सम्मान

नारी लीड्स स्वच्छता नेतृत्व के तहत वार्ड क्र. 34 में हुआ कार्यक्रम

नीमच,14 मार्च 2026

नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा शासन के निर्देशानुसार सहयोगी संस्था यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट और कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति-गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत 11 मार्च को वार्ड नंबर 34 में स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन में योगदान करने वाली महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

स्वास्थ्य सभापति श्री धर्मेश पुरोहित एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं का नेतृत्व उजागर करने के साथ ही होम कंपोस्टिंग करने वाली महिलाओं का भी सम्मान किया गया। साथ ही आंगनवाड़ी पर महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि कैसे वह स्वच्छता को अपने नेतृत्व में चलने वाले एक सशक्त आंदोलन के रूप में स्थापित कर घर पर ही होम कंपोस्टिंग द्वारा खाद बनाकर एवं घरों से निकलने वाले कचरे का निपटान कर उसे कैसे उपयोग में ला सकती हैं। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र 35 के बच्चों को भी गीले-सूखे कचरे की जानकारी दी एवं कचरा हमेशा डस्टबिन में डालने के लिए जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}