शहरदेश

वरिष्ठ चिकित्सकों का दो दिवसीय महाकुंभ : री-यूनियन समारोह में शामिल होगे 100 से अधिक वरिष्ठ चिकित्सक, सांझा करेंगे अपने अनुभव

नीमच, 21 अक्टूबर 2026

शहर में भारत वर्ष के वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों का दो दिवसीय महाकुंभ 21 एवं 22 अक्टूबर को मनासा रोड स्थित होटल मंगलम में होने जा रहा है। जिसमें 100 से अधिक वरिष्ठ चिकित्सक जिन्होंने 55 वर्ष पूर्व 1971 में रविंद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज उदयपुर राजस्थान से शिक्षा प्राप्त की एवं देश विदेश में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं से मानवता की मिसाल देकर राष्ट्र को गोरवांन्वित किया है। री-यूनियन समारोह में शामिल होकर चिकित्सक अपने अनुभवों को सांझा करेंगे।

आयोजक डॉ रमेश दक (वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन, नीमच), डॉ एचएस राठौर जावरा ने बताया कि 21 और 22 अक्टूबर को वरिष्ठ चिकित्सकों का महाकुंभ होने जा रहा है। जिसमें 100 से अधिक वरिष्ठ चिकित्सक शामिल होंगे और अपने दशकों पुराने अनुभवों को साझा करेंगे। यह आयोजन कॉलेज के पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाने, पुरानी यादों को ताजा करने और चिकित्सा क्षेत्र में हुए बदलावों पर चर्चा करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

यह रहेंगे आयोजन-

समारोह में 21 अक्टूबर सुबह 9 बजे देश भर से पधारे चिकित्सक एवं उनके परिवार के सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात सभी वरिष्ठ चिकित्सक अपने चिकित्सकीय अनुभवाें को साझा करेंगे और चिकित्सा क्षेत्र में हुए नवीनतम तकनीकी के बारे में चर्चा करेंगे। शाम को संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

22 अक्टूबर को मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में पधारे अतिथि चिकित्सक एवं परिवार सदस्य भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन एवं पूजा अर्चना करेंगे। इसके पश्चात लायंस क्लब मंदसौर के पदाधिकारियों एवं आईएमए मंदसौर पदाधिकारियों द्वारा पधारे अतिथियों का स्वागत सत्कार किया जाएगा। इस मौके पर नीमच विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार भी विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे तथा पधारे वरिष्ठ चिकित्सकों का स्वागत- अभिनंदन करेंगे। मंदसौर से दोपहर 3 बजे होटल मंगलम नीमच के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां खेलकूद एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन में प्रमुख रुप से यह वरिष्ठ डाक्टर्स रहेंगे उपस्थित-

दो दिवसीय आयोजन के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसएस अग्रवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आईएमए जयपुर, डॉ. भवानीशंकर शर्मा पूर्व विभागाध्यक्ष न्यूरो सर्जन, एम्स नई दिल्ली, डॉ. डीसी कुमावत (डीन), गीतांजली मेडिकल कॉलेज उदयपुर, डॉ. विजय गोयल ( पूर्व विभागाध्यक्ष) मेडिकल कॉलेज उदयपुर, डॉ. एसपी गुप्ता, पूर्व विभागाध्यक्ष (सर्जिकल) उदयपुर, डॉ. जीएस पीपाडा (सर्जन) कलकत्ता, डॉ. गौतम नागौरी, पूर्व विभागाध्यक्ष, बाल चिकित्सा झालावाड (राज.), डॉ. अखिलेश भार्गव, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रिवेंटिव मेडिसिन, जयपुर, डॉ. अजय अग्रवाल, यूरोलोजिस्ट, उदयपुर, डॉ. रतन शर्मा, आर्थोपेडिक सर्जन उदयपुर, डॉ. ओपी भंडारी वरिष्ठ सर्जन चितौडगढ, डॉ. उषा बंसल, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ ,सोनिपत, डॉ. अभयसिंह देवड़ा, विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग, जोधपुर , डॉ. ओमप्रकाश मेवाडा वरिष्ठ फिजिशियन सिरोही, डॉ. पुरूषोत्तम प्रेमजानी, विभागाध्यक्ष मेडिसिन, नडियाल गुजरात, डाॅ. पदमचंद्र जैन, विभागाध्यक्ष ईएनटी विशेषज्ञ, उदयपुर सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। सभी चिकित्सकों का अनुभव 55 वर्षो से अधिक का है वह सांझा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}