क्राइमशहर

अवैध शराब तस्करों के विरूद्व नीमच पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

ट्रक से बल्क मात्रा में 20 लाख 10 हजार रूपयें मुल्य की 335 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त, पुलिस चौकी नयागांव थाना जावद को मिली सफलता 

नीमच, 19/08/2026

माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश द्वारा अवैध मादक पदार्थो, मादक पदार्थ तस्करों, शराब एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को अभियान चलाया जाकर कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है।

नीमच पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश व्यास के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो, मादक पदार्थ तस्करों, शराब एवं नशीले पदार्थों की तस्करी हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद श्री हर्ष राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी थाना जावद निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में नयागांव पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 20 लाख 10 हजार रूपयें मुल्य की 335 पेटी (3015 लीटर) अंग्रेजी अवैध शराब जप्त करने मे सफलता प्राप्त की गई है।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण :- दिनांक 18.08.2026 की रात्रि को नयागांव पुलिस को अवैध शराब के परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन हाईवे रोड जावद चौराहा पर तलाशी के दौरान संदिग्ध टाटा कंपनी का ट्रक क्रमांक GJ10TT5246 की विधिवत तलाशी ली गई। ट्रक की तलाशी के दौरान ट्रक के डाले मे से कुल डेन्जर कंपनी की विस्की 120 पेटी व डीएसपी ब्लेक विस्की 215 पेटी कुल 335 पेटी अग्रेजी शराब को नियमानुसार जप्त किया जाकर ट्रक क्रमांक GJ10TT5246 के चालक के विरूद्ध थाना जावद पर अपराध क्रमांक 376/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अवैध शराब के स्रोत एवं तस्करी नेटवर्क से संबंधित पहलुओं की जांच जारी है।

जप्त मश्रुका:-

1- 335 पेटी (3015 लीटर) अंग्रेजी शराब अनुमानित कीमत 20,10,000 रूपये

2- टाटा कंपनी का ट्रक क्रमांक GJ10TT5246अनुमानित कीमत 10,00,000 रूपये

3- मोबाइल फोन एवं अन्य वाहन से संबंधित दस्तावेज।

महत्वपूर्ण योगदान:- उपरोक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना जावद एवं नयागांव पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश व्यास द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में मादक पदार्थ तस्करों, अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}