शहरदेश

नीमच में भारत पर्व पर हमारा संविधान हमारा स्‍वाभिमान विषय पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

नीमच 24 जनवरी 2025,

लोकतंत्र के उत्सव भारत पर्व का आयोजन 26 जनवरी 2025 को नीमच के टाऊनहॉल में शाम 6 बजे से किया गया है। भारत पर्व में संस्‍कृति विभाग, स्‍वराज संस्‍थान संचालनालय के कलाकारो व्‍दारा प्रस्‍तुति दी जावेगी। साथ ही, स्‍थानीय कलाकार एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भी देश भक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये जायेगें। लोकगीत एवं स्थानीय लोक कलाओं का प्रदर्शन भी भारत पर्व में किया जाएगा।

भारत पर्व पर जिला जनसम्पर्क कार्यालय व्‍दारा जन-कल्‍याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों पर आधारित एवं हमारा संविधान हमारा स्‍वाभिमान विषय पर चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। जिला पंचायत सीईओ श्री अरविंद डामोर ने सभी विभागों के अधिकारियों से अपने स्टाफ के साथ समारोह में उपस्थित होने का आगृह किया हैं। उन्‍होने जिले के नागरिकों से भी इस भारत पर्व में उपस्थित होकर, लाभ उठाने का आगृह किया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}