शहर

युवा संगम रोजगार मेला 25 फरवरी को नीमच में

नीमच 19 फरवरी 2026,

तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के लिए “युवा संगम – रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला, नीमच” 25 फरवरी 2026 बुधवार को औ‌द्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.), नीमच, जिला नीमच में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किया जा रहा हैं। उक्त युवा संगम में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। इस हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, किसी भी विषय में स्नातक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा लगभग 18 से 35 वर्ष रखी गई हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता से संबंधित समस्त दस्तावेज, रोजगार पंजीयन कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति एवं छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। मेले में भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}