
नीमच, दिनांकः 19.08.2026
माननीय मुख्यमंत्री महोदय म.प्र. शासन व श्रीमान डीजीपी महोदय म.प्र. के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति हेमलता अग्रवाल एवं नपुअ महोदया सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरी. विजय सागरिया के नेतृत्व मे पुलिस टीम थाना नीमच सिटी द्वारा प्रभावी कार्यवाही कर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा का परिवहन करते एक आर्टिगा कार को रोककर 03 आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
घटना का विवरण पुलिस थाना नीमच सिटी द्वारा दिनांक 18.08.26 की रात्रि मे नीमच मनासा रोड, थाने के सामने स्थान पर संदिग्ध वाहनो की चैंकिग / नाकाबंदी की जाकर एक सफेद रंग की आर्टिगा कार क GJ15CH5412 को मय पंचानो व फोर्स की मदद से रोककर उसकी तलाशी के दौरान आरोपीयो के कब्जे वाली कार मे भरे 02 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो मे भरा कुल 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडाचुरा आरोपीयो कृष्णपाल सिह उर्फ राहुल पिता भारत सिह झाला जाति राजपुत उम्र 27 साल निवासी ग्राम सोकडी थाना जीरन जिला नीमच व रघुवीर उर्फ रघु पिता भंवर सिह सोलकी उम्र 35 साल निवासी ग्राम पिपलिया नाथावत थाना नीमच सीटी जिला नीमच व देवी सिह पिता पुरण सिह सोलंकी उम्र 32 साल निवासी पिपलिया नाथावत थाना नीमच सीटी से विधिवत समक्ष पंचान जप्त किया गया तथा आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार किया गया व मौके पर की गई कार्यवाही पूर्ण कर, थाना नीमच सिटी पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया व गिरफ्तार आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के स्त्रोतो के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
नाम गिरफ्तार आरोपीः
01 कृष्णपाल सिह उर्फ राहुल पिता भारत सिह झाला जाति राजपुत उम्र 27 साल निवासी ग्राम सोकडी थाना जीरन जिला नीमच
02 रघुवीर उर्फ रघु पिता भंवर सिह सोलकी उम्र 35 साल निवासी ग्राम पिपलिया नाथावत थाना नीमच सीटी जिला नीमच
03 देवी सिह पिता पुरण सिह सोलंकी उम्र 32 साल निवासी पिपलिया नाथावत थाना नीमच सीटी
जप्त मश्रुकाः-
01. अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा 40 किलोग्राम किमती 06 लाख रूपये। 02 एक आर्टिगा कार क GJ15CH5412 कीमती 06 लाख रुपये।
03 दो मोबाईल फोन कीमती 10000 रूपये। कुल मिला मनुका कीमती 12 लाख 10 हजार रुपये ।
सराहनीय कार्य उक्त कार्य में निरीक्षक विजय सागरिया थाना प्रभारी थाना नीमच सिटी एव थाना टीम व सायबर सेल नीमच का सराहनीय योगदान रहा ।



