हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में तिरंगा रंगोली और जिले भर में राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रम आयोजित

नीमच, 12 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा थीम पर आधारित आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। वहीं, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार विभिन्न ग्रामों में भी ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, नवांकुर संस्थाओं एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालयों में आयोजित तिरंगा रंगोली गतिविधि में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हायर सेकेंडरी स्कूल कांकरिया तलाई, ताल, सीआरपीएफ नीमच, कन्या मनासा, सरवानिया महाराज, अठाना, अड़मालिया हाई स्कूल, धनेरिया कला, जवासा, झालरी, मोया, रामनगर, जूनापानी सहित विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों ने तिरंगा थीम पर आधारित विभिन्न प्रकार की आकर्षक रंगोलियां बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित किया गया।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरवानिया बोर में नवांकुर संस्था एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के तत्वावधान में स्थानीय चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणजन, समिति के सदस्य एवं बच्चों ने सहभागिता की। उपस्थित ग्रामीणों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी देते हुए अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
ग्राम पंचायत छायन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया। ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में सावन क्षेत्र में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार नवांकुर संस्था एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नरसिंहपुरा के तत्वावधान में स्थानीय चौराहे से ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं समिति के सदस्यों ने सहभागिता की। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। अभियान नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम से जोड़ने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत जिले में विद्यालयों से लेकर ग्राम स्तर तक आयोजित इन गतिविधियों से राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर नागरिकों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से अभियान में व्यापक जनभागीदारी देखने को मिल रही है



