शहर

मालाहेड़ा में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर

36 मरीजों की जांच कर वितरित की गई निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां

नीमच, 22 जुलाई 2026

आयुष विभाग के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर मालाहेड़ा (आयुष) द्वारा बुधवार को आंगनवाड़ी केंद्र मालाहेड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्ताल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, अम्लपित्त, साइटिका एवं प्रमेह सहित विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही मरीजों के रक्तचाप (बीपी) की निःशुल्क जांच भी की गई।

चिकित्सा शिविर में उपस्थित लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव, तनाव मुक्ति तथा स्वस्थ दिनचर्या एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के संबंध में आवश्यक परामर्श भी दिया गया। शिविर में कुल 36 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.आबिद खान, दवासाज श्री अनवर खान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}