देशशहर

स्वैच्छिक संस्थाएं जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागी बने श्री चंद्रा

स्वैच्छिक संगठनों को ‘पंख’ देगा जन अभियान परिषद: सशक्तिकरण हेतु जिला स्तरीय बैठक संपन्न

नीमच 24 अप्रैल 2026,

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में सामाजिक संस्थाओं के समन्वय एवं योजनाओं में भागीदारी पर हुई विस्तृत चर्चा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा स्वैच्छिक संगठनों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से दृष्टि योजना अंतर्गत ‘पंख’ कार्यक्रम आरंभ किया गया है। इसी क्रम में जिले में विभिन्न सामाजिक विषयों पर कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों के कार्यों को विस्तार देने तथा समन्वय बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

जिला समन्वयक श्री वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए परिषद की योजनाओं एवं जल गंगा संवर्धन अभियान की पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया, कि जिले में कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों की एक जिला स्तरीय डायरेक्टरी तैयार की जाना है, जिसके अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्र और विषयों में कार्य करने वाले स्वयंसेवी संगठनों का सूचीकरण किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। कलेक्टर द्वारा म.प्र.जन अभियान परिषद की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, नशामुक्ति अभियान, सृजन, लोककला, रोजगार एवं पर्यावरण से संबंधित स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त कर शासन की योजनाओं में भागीदारी, क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा, समाधान और सुधार पर विस्तृत चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा, कि आप सभी संस्थाएं अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। सामाजिक समस्याओं का हल समाज से ही निकलता है। सभी विभाग अपने-अपने विभाग की योजनाओं, अभियानों, बाल विवाह उन्मूलन, स्कूलों में प्रतिदिन योग, बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस, नर्सरी एवं पौधरोपण, जल गंगा संवर्धन, पर्यावरण, बच्चों के स्वास्थ्य, गौशाला प्रबंधन, सामाजिक उत्थान जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाएं तथा शासन की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार में सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाए।

जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री अमन वैष्णव ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत व्यापक स्तर पर जन सहयोग से कार्य करने, भजन संध्या, योग, ध्यान के माध्यम से जल संरक्षण हेतु जन जागरूकता पर मार्गदर्शन दिया। डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन द्वारा जनगणना अंतर्गत स्व-जनगणना करने एवं आम लोगों में इसके प्रति जन जागरूकता कर उनसे स्वयं स्व-जनगणना ऑनलाइन सबमिट करने हेतु कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}