देशशहर

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की समस्याएं जनसुनवाई से मजबूत हो रहा जनविश्वास,एक वर्ष में 80.1 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण

नीमच, 11 अगस्त 2026

आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण कर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना मध्यप्रदेश शासन की प्राथमिकता है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 81 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर नियमानुसार समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने और उनके समाधान की सुविधा मिल रही है। जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके परिणामस्वरूप विगत एक वर्ष में जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त 4,734 आवेदनों में से 3,793 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। यह कुल आवेदनों का 80.1 प्रतिशत है। वहीं विगत ढाई वर्ष में प्राप्त 11,483 आवेदनों में से 10,531 आवेदनों का निराकरण किया गया है।

समय-सीमा में निराकरण पर कलेक्टर का विशेष जोर

जनसुनवाई में सीमांकन, रास्ता विवाद, भूमि संबंधी प्रकरण, पेंशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आर्थिक सहायता, आवास, आधार एवं आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर पात्रता के आधार पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

जनसुनवाई में नीमच निवासी राजमल जैन ने मारपीट के मामले में कार्रवाई, नेराल की संतोष बाई ने कृषि भूमि पर कब्जे संबंधी शिकायत तथा जीरन के नरेन्द्र कुमार ने खेत का बंद रास्ता खुलवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार आवास, पेंशन, अतिक्रमण, बैंक खाते एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की पहल पर जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की कार्रवाई की सतत समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आवेदन के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो तथा आवेदक को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इससे जनसुनवाई आमजन और जिला प्रशासन के बीच संवाद तथा समस्या समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है।

 

जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनना ही नहीं, बल्कि उनका नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले और उसकी समस्या का प्रभावी निराकरण हो।

जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धार्वे, सुश्री मयूरी जोक, सुश्री श्रुति भयड़िया, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरविंद डामोर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}