शहर

जल संरक्षण और भूजल संवर्धन के लिए जिले में बनाए जा रहे बोरी बंधान एवं कड़ी शटर

विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल संरचनाओं के माध्यम से जल संचयन और भूजल स्तर बढ़ाने के प्रया

नीमच, 3 नवंबर 2026

जिले में जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न ग्राम पंचायतों में बोरी बंधान एवं कड़ी शटर निर्माण के कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत लसूरे, झालरी, चंद्रपुरा, कंकरियातलाई, किशनपुरा एवं डाबड़ाकला सहित विभिन्न ग्रामों में बोरी बंधान एवं कड़ी शटर के माध्यम से जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं।

इन संरचनाओं का मुख्य उद्देश्य जल को रोककर उसका अधिकतम संचयन करना, जल के बहाव की गति को कम करना तथा भूजल स्तर में वृद्धि के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार करना है। बोरी बंधान एवं कड़ी शटर से बरसाती पानी को स्थानीय स्तर पर रोका जा सकेगा, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ाने और कुओं एवं अन्य जलस्रोतों के पुनर्भरण में मदद मिलेगी।

जिले में जल संरक्षण के इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ाने, कृषि गतिविधियों को सहयोग देने तथा भविष्य के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}