देशशहर

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश

नीमच, 3 नवंबर 2026

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 65 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में फसल बीमा, उपचार के लिए आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि एवं अतिक्रमण, पट्टा, राजस्व अभिलेख, नामांतरण, बंटवारा, पशुपालन ऋण, रोजगार तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

इस दौरान आवेदक नारायणलाल मेघवाल, दिव्यांग मर्जिन थानों एवं सलमा बी ने उपचार एवं आर्थिक सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। वहीं, कन्हैयालाल ने मजदूरी की बकाया राशि दिलाने, श्यामदास बैरागी ने मंदिर में पुजारी नियुक्त करने तथा राजकुमार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण दिलाने संबंधी आवेदन दिया।जिस पर कलेक्टर ने नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त आवेदकों ने सीएम हेल्पलाइन, पट्टा प्रदान करने, आर्थिक सहायता, भूमि विवाद का निराकरण, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, रास्ता खुलवाने, कर्मचारियों के वेतन भुगतान, ऑनलाइन राजस्व अभिलेख दर्ज कराने, समग्र आईडी में नाम जोड़ने, राशन पोर्टल पर नाम दर्ज कराने तथा विद्युत बिल संबंधी समस्याओं से भी अधिकारियों को अवगत कराया।

कलेक्टर श्री चंद्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए। आवेदकों को उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा उन्हें समय पर राहत मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव,अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश,एसडीएम श्री पराग जैन,डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धार्वे, सुश्री श्रुति भयड़िया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}