देशशहर

विकसित भारत युवा संसद 2027 में युवाओं ने ‘एक राष्ट्र–एक चुनाव’ पर रखे विचार

स्नेहा सिंह ने प्राप्त किया प्रथम स्थान, शीर्ष तीन विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नीमच का करेंगी प्रतिनिधित्व

नीमच, 2 नवंबर 2026

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत), नीमच द्वारा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस , नीमच में ‘विकसित भारत युवा संसद 2027’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत मिश्रा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार उपस्थित रहे।

युवा संसद में 50 युवाओं ने वक्ता के रूप में सहभागिता करते हुए ‘एक राष्ट्र–एक चुनाव’ विषय पर अपने विचार, तर्क एवं दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। वहीं 166 श्रोता एवं दर्शक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

मुख्य अतिथि विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने युवाओं को संबोधित करते हुए ‘एक राष्ट्र–एक चुनाव’ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था देश के विकास के साथ समय एवं संसाधनों की बचत के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्री प्रवेश जैन ने विधायक श्री परिहार का सम्मान किया।

 

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण के आधार पर स्नेहा सिंह ने प्रथम, आस्था शर्मा ने द्वितीय तथा विनीता मालवीय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेता आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश विधानसभा में नीमच जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 

प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए गठित निर्णायक मंडल में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती ऐश्वर्या मूंदड़ा, जनसंपर्क अधिकारी श्री अरुणेन्द्र सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. संजय जोशी, राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. नवीन सक्सेना तथा सहायक प्राध्यापक एवं एनएसएस प्रमुख श्री राकेश कुमार कसवा शामिल रहे।

जिला युवा अधिकारी श्री प्रवेश जैन ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विकसित भारत युवा संसद के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर विचार व्यक्त करने, तार्किक चिंतन विकसित करने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने का अवसर मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}