देशशहर

जनभागीदारी से तालाब गहरीकरण एवं उपजाऊ मिट्टी का खेतों में उपयोग प्रारंभ

ग्राम बरखेड़ी में कृषकों द्वारा 700 ट्रॉली मिट्टी का परिवहन, तालाब की क्षमता 2100 घनमीटर बढ़ी

नीमच 21 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाबों से उपजाऊ मिट्टी कृषकों को खेतों में डालने हेतु उपलब्ध कराने का महा-अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद पंचायत मनासा की ग्राम पंचायत बरखेड़ा के ग्राम बरखेड़ी में 15 कृषकों द्वारा जे.सी.बी. मशीन एवं 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की सहायता से तालाब की उपजाऊ मिट्टी निकालकर अपने-अपने खेतों में डाली जा रही है। अभी तक कृषकों द्वारा इस तालाब से 700 ट्रॉली काली मिट्टी का परिवहन कर खेतों में डाला जा चुका है।

ग्रामीण कृषकों द्वारा संपादित इस कार्य से शासन की किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता के बिना तालाब की जल संग्रहण क्षमता 2100 घनमीटर बढ़ चुकी है। आगामी दिनों में लगभग 1500 घनमीटर अतिरिक्त खुदाई/गहरीकरण का कार्य किया जाएगा तथा लगभग 500 ट्रॉली उपजाऊ मिट्टी और निकाली जाएगी। इससे इन 15 कृषकों की कई हेक्टेयर कृषि भूमि में उपजाऊ मिट्टी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। जिले में इस प्रकार के 400 कार्य चिन्हित कर जनभागीदारी से क्रियान्वित किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}