शहर
लोडकिया एवं ढ़ाकनी में नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर सम्पन्न 113 रोगियों ने लिया लाभ
नीमच 10 अप्रेल 2026,
अंतर्राष्ट्रीय होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शासकीय होम्योपैथी औषधालय लोडकिया एवं ढाकनी द्वारा नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 213 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर, नि:शुल्क औषधियां वितरण की गई। शिविर में डॉ.विवेक शर्मा, डॉ.भरत पाटीदार, डॉ.तुलसीराम अलावे, डॉ.सोनिका सोलंकी, श्री हरिशदास बैरागी एवं श्री शैलेंद्र पाटीदार ने अपनी सेवाएं दी।



