शहर

भादवामाता में जयतु भारतम जयतु संस्कृतम् उद्घोष के साथ निकली तिरंगा यात्रा

वेदपाठी विद्यार्थियों ने दिया हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का संदेश

नीमच 13 अगस्‍त 2025,

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के आव्‍हान पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्‍था नीमच ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान के तहत भादवमाता में श्री राजराजेश्वरी वेद पाठशाला के वेदपाठी विद्यार्थियों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। पाठशाला से शुरू हुई तिरंगा यात्रा ग्राम भादवमाता में भ्रमण कर पुनःपाठशाला पर आकर समापन हुआ। यात्रा में वेदपाठी विद्यार्थी और आचार्यगणों ने हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता का संदेश देते हुए नारे लगाए। तिरंगा यात्रा के पूर्व पाठशाला में हर घर तिरंगा अभियान में विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। हर घर तिरंगा विद्यार्थी संवाद में जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान संबंधी जानकारी दी।

इस मौके पर वेदपाठशाला के प्राचार्य विकास शर्मा, सचिव ओमप्रकाश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह चौहान, आचार्यगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}