शहरदेश

कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन 26 को नीमच में ध्वजारोहण कर भव्य परेड़ की सलामी लेंगे

नीमच, 26 जनवरी 2024, शुक्रवार 

जिले में 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस समारोह परम्परांगत गरिमा एवं हर्षोउल्‍लास के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय नीमच के शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.-2 पर आयोजित होगा। जहां प्रात:9 बजे कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ध्वजारोहण कर, भव्य परेड की सलामी लेगें और मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के गणंतत्र दिवस के संदेश का वाचन करेगें। समारोह मे विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट अधिकारियों कर्मचारियों को पुरस्कारों का वितरण भी किया जाएगा। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी करली गई हैं। अपर कलेक्‍टर सुश्री नेहा मीना की उपस्थिति में बुधवार को शा.ब.उ.मा.वि.क्रं.-2 पर गणंतत्र दिवस 26 जनवरी 2024 की मार्च पास्‍ट परेड एवं पीटी प्रदर्शन का अंतिम पूर्वाभ्‍यास सम्‍पन्‍न हुआ।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं मे प्रातः8 बजें ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य समारोह में कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन प्रातः9 बजे ध्वजारोहण कर आयोजित भव्य परेड की सलामी लेगें तथा प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री जी के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन करेगें। परेड में सी.आर.पी.एफ. नीमच, स-शस्त्र पुलिस बल,जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, वन विभाग और नगर सेना, की टुकडियां भी शामिल होगी। साथ ही विभिन्‍न विभागों द्वारा योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक झांकिया भी निकाली जावेगी। विभिन्‍न विदयालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पूर्ण सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये जावेगें। गणतंत्र दिवस पर विकास खण्‍ड, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर भी ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।

#JansamparkMP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}