शहर
मनासा में विधायक श्री मारू ने किया ‘’निरोग्यम नीमच अभियान’’ का शुभारंभ

मनासा 5 फरवरी 2025
जिले के उपखण्ड मुख्यालय मनासा में ‘’निरोग्यम नीमच अभियान’’ का शुभारंभ विधायक मनासा श्री अनिरूद्ध मारू ने एसडीएम श्री पवन बारिया, बीएमओ डॉ.बी.एल.भायल की उपस्थिति में किया। इस मौके पर विधायक ने वृहद निरोग्यम नीमच जागरूकता रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया।
उल्लैखनीय है, कि निरोग्यम् नीमच अभियान में 100 दिवसीय मिशन अभियान, आयुष्मान भारत सुपोषण अभियान, मिशन इंद्रधनुष, कुष्ठ रोग नियंत्रण कार्यक्रम, जन्मजात विकृति वाले बच्चों का डोर-टू-डोर सर्वे कर, शेष हितग्राहियों का चिन्हांकन कर, शतप्रतिशत सेचुरेशन सुनिश्चित किया जावेगा। जरूरतमंदों को आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाकर आवश्यकतानुसार फूड बास्केट भी वितरित की जावेगी।