क्राइमशहर

जिले में अवैध मदिरा कारोबार के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई जारी

630 किलोग्राम महुआ लहान और 24 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त,अनुमानित कीमत 69 हजार रुपये

नीमच, 4 नवंबर 2026

राज्य स्तर पर संचालित विशेष अभियान के तहत नीमच जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 3 नवंबर 2026 को वृत्त मनासा के ग्राम भांडया, अल्हेड़, पोखरदा, रावतपुरा, लसुड़िया सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर लगभग 630 किलोग्राम महुआ लहान एवं 24 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की।

कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत 4 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 69 हजार रुपये है।

उक्त कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. दांगी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. सिंगाड़ा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री संजय कंवारे, श्री पंकज राठौर, श्री दीपक आंजना, श्री संजय राठौर तथा आबकारी आरक्षक श्री विष्णु यादव, श्री महेश गहलोत, श्री विलास डगिया, श्री बलवंत भाटी, श्री हंसराज बिलवाल एवं सुश्री मधुमिता मालवीय शामिल रहे।

जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}