शहरस्पोर्ट्स

शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, पांच शासकीय विद्यालयों में संचालित हो रहे शतरंज क्लब

कलेक्टर के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुई पहल,विद्यार्थियों में विकसित हो रही तार्किक एवं रणनीतिक सोच

नीमच, 4 नवंबर 2026

विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, एकाग्रता, निर्णय क्षमता एवं रणनीतिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले के शासकीय विद्यालयों में शतरंज क्लबों का संचालन किया जा रहा है। सितंबर 2026 से प्रारंभ हुई इस अभिनव पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को शतरंज जैसे बौद्धिक खेल से जोड़कर उनकी मानसिक क्षमता, समस्या समाधान कौशल एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस पहल के अंतर्गत जिले के पांच शासकीय विद्यालयों में शतरंज क्लब प्रारंभ किए गए हैं। इनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अठाना, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनासा तथा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकड़ेश्वर शामिल हैं।

इन विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा नियमित रूप से शतरंज का अभ्यास किया जा रहा है। साथ ही, उन्हें शतरंज की बारीकियों, खेल की रणनीतियों एवं बेहतर निर्णय लेने के तरीकों से परिचित कराया जा रहा है। विद्यालयों में संचालित इन क्लबों के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न शतरंज प्रतियोगिताओं में सहभागिता के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।इस पहल के तहत चयनित पांचों विद्यालयों को शतरंज बोर्ड एवं शतरंज क्लॉक उपलब्ध कराए गए हैं।

शतरंज के नियमित अभ्यास से विद्यार्थियों में एकाग्रता, धैर्य, तार्किक विश्लेषण, दूरदर्शिता एवं परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की यह पहल विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके बौद्धिक एवं व्यक्तित्व विकास को भी प्रोत्साहित कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}