शहर

आईटीआई मनासा में आज 21 मई को युवा संगम कार्यक्रम

नीमच 20 मई 2026,

जिला रोजगार कार्यालय, नीमच द्वारा आज 21 मई 2026 गुरूवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक शासकीय आई.टी.आई. मनासा में युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। युवा संगम में जिले की स्‍थानीय एवं जिले के बाहर की प्रतिष्ठित कंपनियॉं सहभागिता करेगी, जो विभिन्‍न पदों हेतु योग्‍य युवाओं का चयन करेंगी। जिला रोजगार अधिकारी श्री दिनेश परमार ने जिले के युवाओ से आईटीआई मनासा में आयोजित इस युवा संगम कार्यक्रम का लाभ उठाने का आगृह किया है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया, कि पूर्व में यह कार्यक्रम आईटीआई नीमच में 21 मई को प्रस्‍तावित था, जो अब 21 मई को ही आईटीआई मनासा में आयोजित किया जा रहा है। अत: युवा आईटीआई मनासा में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम का लाभ उठा सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}