देशशहर

कच्चे से पक्के मकान का चंपालाल का सपना हुआ साकार” प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली दलपतपुरा के चम्‍पालाल के परिवार की तस्वीर

नीमच 20 मई 2026,

“पहले बारिश में छत टपकती थी, रात-रात भर जागना पड़ता था। आज अपने पक्के घर में चैन की नींद सोते हैं।” यह कहना है, कि जनपद पंचायत नीमच के ग्राम दलपतपुरा निवासी श्री चंपा लाल-नंदा भील का, जिन्‍हे कच्चे मकान में रहने से अब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से मुक्ति दिला दी है।

संघर्ष से सफलता तक का सफर: श्री चंपा लाल भील का परिवार वर्षों से मिट्टी-खपरैल के कच्चे मकान में निवास कर रहा था। बरसात में घर की दीवारें गल जातीं, छत से पानी टपकता और सर्दी-गर्मी में भी परिवार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। दिहाड़ी मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण करने वाले चंपा लाल के लिए पक्का मकान बनवाना एक सपना ही था।

योजना बनी संबल: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत श्री चंपालाल का चयन हुआ। योजना तहत उन्हें 1.20 लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई। इसके साथ ही महात्मा गांधी नरेगा से 90 मानव दिवस का अतिरिक्त लाभ मिला, जिससे स्वयं के श्रम से भी आवास निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित हुई।

बदला जीवन, लौटी मुस्कान: आज चंपा लाल का परिवार अपने पक्के आवास में निवास कर रहा है। मजबूत दीवारें, पक्की छत और सुरक्षित वातावरण ने न केवल उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाया, बल्कि बच्चों के भविष्य को भी सुरक्षित किया है।

हितग्राही के बोल: श्री मोदी जी और मोहन यादव जी की सरकार ने गरीब का दर्द समझा। आज हमारे सिर पर पक्की छत है। अब कोई चिंता नहीं।”

प्रशासन की प्रतिबद्धता: जिला पंचायत नीमच द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध आवास उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। “हर गरीब को छत, हर परिवार को सम्मान” के संकल्प के साथ जिले में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव ने गत दिवस ग्राम दलपतपुरा में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से संवाद के बाद चम्‍पालाल के घर पहुंचकर प्रधामंत्री आवास योजना के तहत निर्मित मकान का निरीक्षण किया और परिवार जनों से चर्चा भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}