देशBlogशहर

जिला प्रशासन नीमच ने दिया ईंधन बचत का संदेश कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी एक ही बस से रात्रि चौपाल के लिए रवाना

नीमच, 18 मई 2026,

प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा पेट्रोल-डीजल की बचत के किए गए आह्वान को साकार करते हुए जिला प्रशासन नीमच ने एक अनुकरणीय पहल की है। सोमवार को कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी एक ही यात्री बस में सवार होकर ग्राम दलपतपुरा, तहसील जीरन में आयोजित रात्रि चौपाल के लिए नीमच से रवाना हुए। ग्राम दलपतपुरा की रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू होने के बाद कलेक्टर श्री चंद्रा एवं सभी जिला अधिकारी इसी एक ही यात्री वाहन से वापस जिला मुख्यालय नीमच लौटेंगे।

कलेक्टर श्री चंद्रा ने बताया कि शासन के ईंधन संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने एवं स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। अलग-अलग वाहनों के स्थान पर सामूहिक रूप से एक बस में यात्रा कर पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया है।

इस पहल से न केवल शासकीय व्यय में कमी आएगी बल्कि आम नागरिकों को भी ईंधन बचाने हेतु प्रेरणा मिलेगी। जिला प्रशासन की यह पहल प्रधानमंत्री जी के “ऊर्जा संरक्षण-राष्ट्र निर्माण” के संकल्प को मजबूती प्रदान करती है। रात्रि चौपाल में कलेक्टर एवं जिला अधिकारी ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण करेंगे।

प्रारंभ में कलेक्ट्रेट नीमच से कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने यात्री बस को हरी झंडी दिखाकर अधिकारियों के दल को रात्रि चौपाल दलपतपुरा के लिए रवाना किया। इस मौके पर कलेक्टर श्री चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव वन मंडलाधिकारी श्री एसके अटोदे, एडीएम श्री बीएस कलेश भी जिलाधिकारियों के साथ एक ही यात्री बस से ग्राम दलपतपुरा की रात्रि चौपाल के लिए रवाना हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}