देशशहर

सभी प्रगणक एक मई से जनगणना का सही एच.एल.ओ. एप्‍प डाउनलोड कर एंट्री प्रारंभ करें

नीमच 01 मई 2026,

सभी प्रगणक एक मई से जनगणना के सही एप्‍प को डाउनलोड कर उस पर एंट्री प्रारंभ करें। सभी जनगणना पर्यवेक्षक भी 5 मई तक डाटा सिंक करने का कार्य प्रारंभ करें। प्रगणकों को 5 मई तक 10 प्रतिशत कार्य पूर्ण करना है और 10 मई तक 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण करना है।यह बात जनगणना संचालक ने गुरूवार को वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से प्रदेश के सभी चार्ज अधिकारियों को जनगणना के एक मई से प्रारंभ हो रहे चरण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिए।

वीडियों कांफ्रेंसिंग में निर्देश दिए गये कि सभी चार्ज अधिकारी जनगणना पोर्टल की स्‍वयं लॉगिंग कर अच्‍छी तरह से देख लें। एप्‍प लॉगिंग संबंधी समस्‍याओं का समाधान चार्ज स्‍तर पर ही किया जावेगा। एम मई को सभी प्रगणक एप्‍प पर लॉगिंग कर मकानों की एंट्री करवाना प्रारंभ करें।

वी.सी.में बताया गया, कि सेल्‍फ ईम्‍युरेशन का प्रदेश में अच्‍छा काम हुआ है। प्रदेश में कुल 5.80 लाख से अधिक सेल्‍फ एम्‍युरेशन फार्म भरे गये है। सभी चार्ज अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र का जनगणना कार्य के दौरान समय-समय पर भ्रमण कर जायजा लेने के निर्देश भी दिए गए।

इस वी.सी. में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, एडीएम री बी.एस.कलेश, जिला जनगणना अधिकारी श्री पराग जैन सहित सभी एसडीएम एवं चार्ज अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि प्रगणक सुपरवाईजरों का अवकाश संबंधित चार्ज अधिकारियों द्वारा ही स्‍वीकृत किया जाएगा। प्रगणक किसी भी विभाग का हो चार्ज अधिकारी ही अवकाश स्‍वीकृत करेंगे। चार्ज अधिकारियों का अवकाश जनगणना अवधि में कलेक्‍टर कार्यालय द्वारा स्‍वीकृत किया जाएगा।

कलेक्‍टर ने कहा, कि शतप्रतिशत सेल्‍फ ईम्‍युरेशन कार्य पूर्ण करवाने वाले प्रगणकों को पुररूस्‍कृत प्रोत्‍साहित भी किया जावेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}