देशशहर

लाड़ली लक्ष्मी योजना में नीमच जिले ने हासिल किया 101% लक्ष्य

वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2948 नवीन बालिकाएं चिन्हित, 4048 को मिली छात्रवृत्ति

नीमच 27 अप्रैल 2026,

मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के क्रियान्वयन में नीमच जिले ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 101 प्रतिशत की उपलब्धि अर्जित की है। जिले को मिले 2913 नवीन पंजीयन के लक्ष्य के विरुद्ध 2948 बालिकाओं को चिन्हांकित कर लाभान्वित किया गया हैं।

• योजना के 19 वर्ष पूर्ण: बालिकाओं को मिल रहे 1,43,000/- रूपये।

• कक्षा 6वीं से उच्च शिक्षा तक छात्रवृत्ति का प्रावधान।

• 21 वर्ष पूर्ण करने पर एकमुश्त एक लाख का लाभ।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पण्‍ड्या ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया, कि वित्‍तीय वर्ष 2025-26 में नवीन पंजीयन लक्ष्‍य 2913 के विरूद्ध नवीन पंजीयन 2948 किए गए, जो कि लक्ष्‍य का 101 प्रतिशत है। जिले में कुल 4048 बालिकाओं को छात्रवृत्ति का भुगतान किया गया हैं।

योजना अंतर्गत छात्रवृत्ति का प्रावधान-

• कक्षा 6वीं में प्रवेशा पर 2 हजार रूपये,

• कक्षा 9वीं में प्रवेश पर 4 हजार रूपये,

• कक्षा 11वीं में प्रवेश पर 6 हजार रूपये,

• कक्षा 12वीं में प्रवेश पर 6 हजार रूपये,

• उच्‍च शिक्षा प्रवेश पर 12 हजार 500 रूपये,

• कोर्स पूर्ण करने पर 12 हजार 500 रूपये,

• 21 वर्ष की आयु पर एकमुश्‍त एक लाख रूपये मिलेंगे।

नीमच जिले में वर्ष 2025-26 नीमच ग्रामीण में 734, मनासा में 711, जावद में 555, रतनगढ़ में 333, रामपुरा में 314, नीमच शहरी में 301, बालिकाएं इस तरह कुल 2948 बालिकाएं चिंहित की गई है।

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि योजना का लाभ सभी पात्र बालिकाओं तक समय पर पहुंचे। योजना 01 अप्रैल 2007 से प्रारंभ हुई थी जिसे 19 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में पूर्व के वर्षों में चिन्हित 4048 बालिकाओं को लाड़ली छात्रवृत्ति का भुगतान भी किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}