देशशहर

समर्थन मूल्य गेहूं उपार्जन: जिले के सभी केंद्रों पर किसानों के लिए पुख्ता इंतजाम

कलेक्टर के निर्देश पर शीतल जल, छाया, कुर्सी सहित तोल कांटे व भंडारण की व्यवस्था पूर्ण

नीमच 27 अप्रैल 2026,

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार नीमच जिले के सभी समर्थन मूल्य गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधा हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।

किसानों की सुविधा सर्वोपरि:

सभी उपार्जन केंद्रों पर

✓ शीतल पेयजल की व्यवस्था। ✓ टेंट लगाकर छाया की व्यवस्था।✓ बैठने हेतु पर्याप्त कुर्सियां उपलब्ध कराई गई।

उपार्जन केंद्रों पर सुनिश्चित की गई व्यवस्थाएं

किसान सुविधाएं:-शीतल पेयजल, टेंट व छाया की व्यवस्था, बैठने हेतु कुर्सियां,प्रवेश पर बड़ा टेंट।

उपार्जन संबंधी व्‍यवस्‍थाएं- इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे/वेइंग मशीन, पर्याप्‍त मात्रा में बारदाना, हम्‍मालों की उपलब्‍धता, उपार्जित उपज का उचित भंडारण।

कलेक्टर के निर्देश:- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सभी उपार्जन केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को उपज विक्रय में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उपार्जन कार्य पारदर्शिता एवं सुचारू रूप से संपन्न कराया जाए। केंद्र पर साफ-सफाई, पेयजल एवं छाया की व्यवस्था सतत बनी रहे। जिले के राजस्‍व अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण , भ्रमण कर आवश्‍यक प्रबंधन सुनिश्चित किए जा रहे है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}