देशशहर

मलेरिया डेंगू जागरूकता रथ को सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

नीमच 10 मार्च 2026,

आमजनों मे मलेरिया, डेंगू के प्रति जागरूकता बढाने तथा रोगों से बचाव के लिये व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिये मलेरिया डेंगू रथ को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.दिनेश प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले में संचालित एम्बेड परियोजना के समन्वय से संचालित किया जावेगा। शुभारंभ अवसर पर डा.प्रसाद ने बताया,कि वर्तमान के समय में मच्छरों की उत्पत्ति एवं गर्मी के समय से आम व्‍यक्ति‍ की दिनचर्या खुले वातावरण में होने से यह समय मलेरिया एवं डेंगू होने के लिये अलुकूल समय है।

अतः इस समय लोगो को जागरूक रहना अनिवार्य है। यह रथ एम्बेड के सहयोग से ग्रामीण एवं शहरी क्षैत्र में निर्धारित कार्ययोजना अनुसार भ्रमण करेगा एवं माईकिंग के माध्यम से लोगों को मच्छर जनित रोगो की रोकथाम हेतु जागरूक करेगा। इस अवसर पर एम्बेड परियोजना के श्री टीकम नागर एवं अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}