देशशहर

ए.सी.एस.श्री अनुपम राजन ने वी.सी.के माध्‍यम से की नीट परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा

सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्‍यक प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

नीमच 27 अप्रैल 2026,

म.प्र.के उच्‍च शिक्षा, उद्यानिकी, संसदीय कार्य, जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव श्री अनुपम राजन ने सोमवार को मंत्रालय भोपाल से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्‍यम से सभी जिलो में आगामी दिनों में आयोजित होने वाली ”नीट” की परीक्षा की तैयारियों की विस्‍तार से समीक्षा की।

अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव श्री राजन ने वी.सी. में निर्देश दिए, कि नीट के सभी परीक्षा केंद्रों का परीक्षा पूर्व निरीक्षण कर, सु‍व्‍यवस्थित, सुचारू परीक्षा आयोजन की सभी आवश्‍यक तैयारियां और प्रबंध सुनिश्चित कर लिए जाए। परीक्षा केंद्रों पर गर्मी को ध्‍यान में रखते हुए आपात चिकित्‍सीय व्‍यवस्‍था की न्‍यूनतम रिस्‍पोंस समय में उपलब्‍धता सुनिश्चित करें। सभी परीक्षा केंद्रों पर शीतल पेयजल, प्रकाश, पंखे व ओ.आर.एस.की व्‍यवस्‍था हो। परीक्षा केंद्र पर महिला अभ्‍यर्थियों की तलाशी, महिला अधिकारी, कर्मचारी द्वारा गरिमा एवं सम्‍मान के साथ ही की जाए।सभी परीक्षा केंद्रों पर पावर बैकअप की भी पुख्‍ता व्‍यवस्‍था की जाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के मोबाईल, बेग्‍स व अन्‍य सामग्री रखने की अलग से व्‍यवस्‍था की जाए। केंद्र पर पार्किंग व परिजनों के लिए छाया की व्‍यवस्‍था भी की जाए। सभी केंद्रों पर सीसीटीव्‍ही निगरानी, वीडियोंग्राफी, फ्रिक्सिंग, पावर बैकअप, व अन्‍य आवश्‍यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाए।

नीमच के एनआईसी केंद्र में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री एनएस सिसोदिया, सभी परीक्षा केंद्रों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}