देशBlogशहर

समय-सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश

शाला जाने योग्‍य सभी बच्‍चों को स्‍कूलों में प्रवेश दिलाए-श्री चंद्रा

नीमच 25 मार्च 2026,

जिले की सभी शालाओं में दाखिलें के योग्‍य शतप्रतिशत बच्‍चों को एक अप्रेल से प्रारंभ हो रहे शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस से ही शाला में प्रवेश दिलाना सुनिश्चित करें। एक अप्रेल को सभी शालाओं में पालक शिक्षक बैठक आयोजित कर पालकों को लक्षित बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण के लिए प्रेरित कर उनसे सहमति पत्र प्राप्‍त कर टीकाकरण करवाएं। आंगनवाडी केंद्रों में भी सभी लक्षित बच्‍चों का प्रवेश सुनिश्चित करवाए। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने सभी जिला नोडल अधिकारियों को क्षेत्र की पंचायतों में एच.पी.वी. टीकाकरण कार्य की प्रगति बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने तथा शतप्रतिशत बच्‍चों को शाला व आंगनवाडी में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को निर्देश दिए, कि वे 100 दिवस निक्षय अभियान का पहले दिन से ही सफल क्रियान्‍वयन सुनिश्चित करें और अभियान की सतत मॉनीटरिंग कर प्रति सप्‍ताह प्रगति रिर्पोट प्रस्‍तुत करें। उन्‍होने पंचायतों के नोडल अधिकारियों को उनके क्षेत्र में एच.आर.पी.डब्‍लू. क्लिनिक का भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

राजस्‍व प्रकरणों का सर्वोच्‍च प्राथमिकता से निराकरण करें-कलेक्‍टर

बैठक में कलेक्‍टर ने सभी एसडीएम एवं राजस्‍व अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण को सर्वोच्‍च प्राथमिकता दें। सभी राजस्‍व अधिकारी आर.सी.एम.एम.में दर्ज प्रकरणों का वित्‍तीय वर्ष के शेष दिनों में शतप्रतिशत निराकरण कर, ए ग्रेड हांसिल करें। राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण में नीमच हमेशा से जिला ए ग्रेड में रहा हैं। प्रदेश स्‍तर पर यह ग्रेड बरकरार रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}