देशशहर

विधायक श्री परिहार ने किया 100 दिवसीय निक्षय अभियान का शुभारंभ

हबसब मिलकर टी.बी.मुक्‍त जिला बनाने का संकल्‍प लें-श्री परिहार

नीमच 25 मार्च 2026,

हमसब मिलकर देश एवं प्रदेश तथा नीमच जिले को टी.बी.मुक्‍त बनाने का संकल्‍प ले। टी.बी.का उपचार संभव है। समय पर पूरा उपचार लेने से मरीज टीबी से मुक्‍त हो सकते है। पोलियों मुक्‍त अभियान के अच्‍छे परिणाम आज हमारे सामने है। आमजनों को टीबी के प्रति जागरूक करें। यह बात विधायक नीमच श्री दिलीप सिह परिहार ने 24 मार्च विश्‍व क्षय नियंत्रण दिवस पर जिला चिकित्‍सालय में आयोजित टी.बी.मुक्‍त भारत के तहत 100 दिवसीय निक्षय अभियान का शुभारंभ करते हुए कही। इस मौके पर श्री मोहन सिह राणावत, श्री हेमंत हरित, श्री दारासिह, श्री नीलेश पाटीदार एवं अन्‍य जनप्रतिनिधि, मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ.मेहन्‍द्र पाटील, डॉ.मनीष यादव भी उपस्थित थे।

विधायक श्री परिहार ने कहा, कि जिला चिकित्‍सालय में 102 प्रकार की जांचे निशुल्‍क हो रही है। मरीजों को नि:शुल्‍क दवाईयां प्रदान की जा रही है। नीमच में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हो गया है। आयुष्‍मान योजना के तहत मरीजों को नि:शुल्‍क उपचार का लाभ भी मिल रहा है।

टीबी नोडल अधिकारी डॉ.मनीष यादव ने कहा, कि प्रथम चरण के अभियान में जिले में 134178 के लक्ष्य के विरूद्ध उच्च जोखिम जनसंख्या जैसे-डायबिटिक, 18 बीएमआई, स्मोकर, एल्कोहेलिक, 02 वर्ष के टीबी मरीज, पांच वर्ष के टीबी मरीज परिवार, कि टीबी की स्क्रीनिंग की गई। शतप्रतिशत स्क्रीनिंग करने पर जिले को राज्य स्तर से सम्मानित किया गया है।

नीमच जिले में 204149 के विरूद्ध 197129 संभावित टीबी लक्षण वाले व्यक्तियों कि स्क्रीनिंग की गई है। जिले में अभी तक हेन्डहेल्ड एक्स रे मशीन द्वारा आयुष्‍मान आरोग्य मंदिर पर शिविर लगाकर 50 हजार एक्स रे किये गये है एवं नॉट मशीन से 35 हजार मरीजों की खंखार की जांच की गई हैं। जिसमें 2400 मरीज टीबी के खोजे गये जो, कि उपचाररत होकर टीबी से मुक्‍त हो गये हैं। जिले में अब तक 3208 का टीबी मरीजों को फुड बास्‍केट का वितरण किया गया। साथ ही उक्‍त टीबी मरीजों को प्रतिमाह एक हजार रूपये का डीबीटी के माध्‍यम से भुगतान किया जा रहा है।

नीमच जिले में वर्ष 2023 में 51, वर्ष 2024 में 45 एवं वर्ष 2025 में 66 ग्राम पंचायत टीबी मुक्‍त की गई। इस प्रकार तीनों वर्षो में कुल 162 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्‍त की गई हैं।

कार्यक्रम को सिविल सर्जन डॉ.महेन्‍द्र पाटील ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में विधायक ने दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदपश्‍चात अतिथियों का स्‍वागत किया। विधायक ने टीबी मरीजों को नि:शुल्‍क फूड बास्‍केट भी वितरित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}