देशशहर

कलेक्ट्रेट नीमच में कलेक्टर श्री चंद्रा ने किया ध्वजारोहण

नीमच, 16 अगस्त 2026

जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं, नगरीय निकायों, जनपदों एवं ग्राम पंचायतों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित शासकीय कार्यालय भवनों, सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय स्मारकों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। कलेक्टोरेट भवन, नीमच में आयोजित समारोह में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। पुलिस की टुकड़ी ने कलेक्टर श्री चंद्रा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बी.एस.कलेश, एसडीएम श्री पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मयूरी जोक, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे, सुश्री श्रुति भयड़िया सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के तहसील एवं जनपद मुख्यालयों, नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए और राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}