
नीमच, 3 जुलाई 2024, बुधवार
कलेक्टर श्री दिनेश जैन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से एक मूकबधिर बालक जो, कि नीमच स्टेशन पर मिला था, जो (श्रवण बाधित) बोल-सुन नही पता है, जिसको नीमच रेल्वे स्टेशन से जीआरपी पुलिस द्वारा बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार रेडक्रॉस किलकारी (आश्रय गृह) नीमच में रखा गया था, जो बालक हमेशा रो रहा था। आश्रय गृह नीमच में सामान्य बालक को ही रखा जा सकता है। जिसकी जानकारी बाल कल्याण समिति नीमच को सूचना दी गई। जिसके परिपेक्ष में उक्त बालक को बाल कल्याण समिति नीमच के आदेशानुसार उक्त बालक को घरोंदा आश्रम सागर रखा गया था, बच्चे को उसके माँ बाप से मिलाने की कोशिश की गई, लेकिन अब तक कोई सफलता नही मिली, शायद बच्चा ट्रेन में बैठकर आया है। अब कहा से आया यह जानकारी नही मिल पा रही है।
जिला प्रशासन नीमच के सहयोग एवं कलेक्टर श्री दिनेश जैन के आदेशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री गुरुप्रसाद,डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक प्रशासक भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी नीमच सुश्री किरण अंजना,नीमच जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष शंकर डोडिया, जीआरपी थाना नीमच, घरोंदा (सागर) के सहयोग से उक्त बालक को नीमच लाया गया एवं उक्त बालक को रेलवे स्टेशन नीमच से हल्दी घटी पेसेंजर द्वारा पॉइंट टू पॉइंट टीम स्टेशन से स्टेशन पर बालक के इशारो से बालक को सभी जगह ले जाया जा रहा है, यही उम्मीद है, कि जल्द से जल्द बालक का घर परिवार मिल सके। यह जानकारी भूरालाल अहीर पुर्नवास केंद्र नीमच व्दारा दी गई है।