शहर

बडोली में आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर – 77 रोगियों ने लिया लाभ

नीमच 5 फरवरी 2026,

आयुष विभाग द्वारा बुधवार को निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर ग्राम बड़ोली में आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग,विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्चरक्तचाप, अर्श, अम्लपित, प्रमेह आदि बीमारियों की जांच कर नि:शुल्क औषधियां वितरित की गई। शिविर में बीपी की निशुल्क जांच कर मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय ,तनाव से मुक्ति, दिनचर्या, पोषण से सम्बन्धित जानकारी दी। शिविर में कुल 77 रोगियों ने स्वास्थ्य का लाभ लिया। शिविर में डॉ.जितेन्द्र मौर्य,श्री संजय उपाध्याय, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गुड्डी रावत ने सेवाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}