देशशहर

वन स्टॉप सेंटर बना संकट में सहारा

सांवरिया सेठ मंदिर के पास बदहवास मिली महिला पार्वती व 4 बच्चों को किया रेस्क्यू, महिला अस्पताल में भर्ती, बच्चे शिशु गृह पहुंचे

नीमच 29 अप्रैल 2026,

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव के निर्देशानुसार जिले में संचालित वन स्टॉप सेंटर (सखी) के माध्यम से परेशान व जरूरतमंद महिलाओं को लगातार तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया कि वन स्टाप सेंटर की टीम द्वारा सांवरिया सेठ मंदिर के पास, नीमच सिटी में एक महिला को बदहवास अवस्था में 4 बच्चों के साथ पाया गया।

तत्काल सहायता:

रेस्क्यू ऑपरेशन: टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला पार्वती (परिवर्तित नाम) व उसके चारों बच्चों को रेस्क्यू किया गया।

चिकित्सकीय उपचार: 108 एम्बुलेंस के माध्यम से महिला को जिला चिकित्सालय नीमच पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार प्रारंभ कर दिया गया है।

बच्चों की देखरेख: चारों बच्चों को सुरक्षित देखरेख हेतु शिशु गृह नीमच में रखा गया है।

प्राथमिक जानकारी: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला मनासा क्षेत्र की निवासी होना पाई गई है। वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से प्रकरण में आगामी वैधानिक एवं कल्याणकारी कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने वन स्टॉप सेंटर की टीम के त्वरित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कोई भी पीड़ित महिला या बालिका 181 महिला हेल्पलाइन या वन स्टॉप सेंटर से संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}