देशशहर

खनिज का अवैध परिवहन करते तीन वाहन जप्‍त

नीमच 5 फरवरी 2026,

जिला खनिज अधिकारी श्री गजेन्‍द्र सिह डाबर ने बताया, कि खनिज टीम द्वारा अवैध उत्‍खन्‍न परिवहन एवं भण्‍डारण के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए नीमच एवं जीरन क्षेत्र में बुधवार को गिट्टी, रेत एवं खण्‍डा का अवैध परिवहन करते तीन वाहनों को जप्‍त किया गया है। जप्‍त वाहनों को पुलिस थाना जीरन, नीमच सिटी एवं जावद की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खडा किया गया है। जप्‍त वाहनों में रेत ट्राला पंजीयन क्र.आर.जे.27 जी.सी.4635, गिट्टी डम्‍पर एम.पी.44जी.ए.1455 एवं खण्‍डा की ट्रेक्‍टर ट्राली आर.जे.09आर.ई.4690 शामिल है। विभाग द्वारा म.प्र.खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भण्‍डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}