शहर

सी.एम.के निर्देशानुसार संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत जिले में इस माह सात नैत्र जांच एवं उपचार शिविरों का आयोजन

नीमच 5 फरवरी 2026,

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में संकल्‍प से समाधान अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार नीमच जिले में फरवरी माह में सभी तहसील स्‍तर पर नागरिकों के नैत्र परीक्षण एवं उपचार के लिए नि:शुल्‍क नैत्र शिविर आयोजित किए जा रहे है।

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नैत्र परीक्षण एवं नैत्र आपरेशन के लिए शिविरों के निर्धारित केलेण्‍डर के अनुसार 7 फरवरी को रेडक्रास भवन नीमच में, 9 फरवरी को स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र सिंगोली, 11 फरवरी को सिविल हास्‍पीटल रामपुरा, 14 फरवरी को सिविल हास्‍पीटल मनासा, 16 फरवरी को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र जीरन, 19 फरवरी को प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र रतनगढ़ एवं 21 फरवरी 2026 को सिविल हास्‍पीटल जावद में नि:शुल्‍क नैत्र परीक्षण, उपचार के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे है।

मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, ने बताया, कि जिले में आयोजित किए जा रहे नैत्र रोग जांच एवं उपचार शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ और नैत्र चिकित्‍सा सहायकों की प्रत्‍येक शिविर के लिए ड्यूटी लगाई गई है। डॉ.प्रसाद ने ग्रामीणजनों से इन नैत्र जांच एवं उपचार शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आगृह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}