शहर

पी.एम.एफ.एम.ई.योजना का लाभ लेकर सफल उद्यमी बने चचोर के कमलेश पाटीदार

पी.एम.एफ.एम.ई.योजना तहत स्‍थापित आईल उद्योग का कलेक्‍टर ने किया निरीक्षण

नीमच 5 फरवरी 2026,

प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना(पी.एफ.एम.ई.योजना) के तहत 9.50 लाख रूपये का ऋण प्राप्‍त कर चचोर के कमलेश पाटीदार द्वारा आईल उद्योग स्‍थापित किया है। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ग्राम चचोर के भ्रमण दौरान बुधवार को श्री कमलेश पाटीदार द्वारा गांव में स्‍थापित आईल उद्योग का निरीक्षण कर, योजना से मिले लाभ, मूंगफली, तिल, सोयाबीन आदि तिलहन से तेल तैयार करने की प्रक्रिया और उससे हो रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। कलेक्‍टर ने कमलेश पाटीदार द्वारा पीएमएफएमई योजना का लाभ लेकर स्‍वयं का उद्योग स्‍थापित करने और उसका सफलतापूर्वक संचालन करने की सराहना की। श्री कमलेश पाटीदार ने अवगत कराया, कि वे मूंगफली का शुद्ध तेल निकालकर उसे 250 रूपये प्रति किलों के भाव से विक्रय कर रहे है।साथ ही किसानों, ग्रामीणों द्वारा लाई जा रही है, तिलहन उपज का भी प्रति किलो के मान से तेल तैयार कर उन्‍हें उपलब्‍ध करवाते है। इसके अलावा तैयार खली को विक्रय कर भी लाभ अर्जित कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}