देशशहर

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश, उपार्जित उपज का तत्काल भण्डारण एवं ईंधन आपूर्ति पर भी दिया जोर

सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ शिशु":सीवियर एनिमिक प्रत्‍येक गर्भवती महिला को ब्लड ट्रांसफ्यूजन पर 750 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी

नीमच, 19 मई 2026,

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को समय-सीमा पत्रों के निराकरण एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मातृ स्वास्थ्य, उपार्जन एवं ईंधन आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मातृ स्वास्थ्य सुरक्षा: बैठक में कलेक्‍टर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया, कि ए.एन.सी. जांच में सीवियर एनिमिक चिन्हित गर्भवती महिलाओं को बी.टी. (ब्लड ट्रांसफ्यूजन) करवाने पर प्रति महिला 750 रुपये की सहायता राशि रेडक्रास से प्रदान की जाए। इस सप्ताह बी.टी. करवाने वाली 19 गर्भवती महिलाओं की सूची तत्काल रेडक्रास प्रभारी को सौंपने तथा भविष्य में साप्ताहिक/मासिक सूची नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उपार्जन एवं भण्डारण: कलेक्‍टर ने समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना, मटर उपार्जन की समीक्षा कर निर्देश दिए कि अब तक उपार्जित उपज का तत्काल परिवहन कर वेयर हाउस में भण्डारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि परिवहन या भण्डारण की समस्या से खरीदी कार्य बाधित न हो।

निर्बाध आपूर्ति: कलेक्‍टर ने जिले के पेट्रोल पम्पों, डीजल पम्पों पर पेट्रोल, डीजल तथा गैस सिलेण्डरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की समीक्षा कर संबंधित कंपनियों से सतत समन्वय कर निरंतर आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एन.एस. सिसोदिया, समस्त एसडीएम एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}