देशशहर

कलेक्‍टर ने साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के तहत अधिकाधिक किसानों को सोलर पम्‍प का लाभ दिलाएं-श्री चंद्रा

नीमच 21 जनवरी 2026,

प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के तहत जिले के अधिकाधिक किसानों को सोलर पम्‍प का लाभ दिलाए। य‍ह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.नीमच, उद्यानिकी एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए।

बैठक में एडीएम श्री बी.एस.कलेश, एसडीएम नीमच, जावद, मनासा एवं सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के कार्य की ऊर्जा, एल.डी.एम., वन, सामाजिक न्‍याय विभागों द्वारा निराकरण की सराहना की। उन्‍होने अन्‍य विभागों को भी अपनी सीएम हेल्‍पलाईन का संतुष्‍टी के साथ निराकरण करवाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए, कि एक भी शिकायत नान अटेंडेट ना रहे, सभी शिकायतों का संतुष्‍टीपूर्वक उत्‍तर अपलोड हो जाए।

दूषित पेयजल की शिकायत पर त्‍वरित कार्यवाही हो

बैठक में कलेक्‍टर ने सभी नगरीय निकायों के सीएमओ और जनपद सीईओ को निर्देश दिए, कि दूषित पानी संबंधी प्राप्‍त शिकायतों पर त्‍वरित कार्यवाही की जाए। एक दिन में ही ऐसी प्राप्‍त शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें। सभी छात्रावासों में पर्याप्‍त साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए और शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित कर ली जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}