देशशहर

कलेक्‍टर ने नीमच में किया फील्‍ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

सभी फिल्‍ड ट्रेनर्स अनुशासन के साथ गंभीरता पूर्वक जनगणना प्रशिक्षण प्राप्‍त करें-श्री चंद्रा

नीमच 25 मार्च 2026,

जनगणना 2027 के तहत नियुक्‍त सभी फील्‍ड ट्रेनर्स तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण को अनुशासन के साथ गंभीरतापूर्वक प्राप्‍त करें। अपनी शंकाओं, समस्‍याओं का समाधान प्रशिक्षण दौरान करवाएं। मास्‍टर ट्रेनर्स भी प्रशिक्षण की गुणवत्‍ता पर विशेष ध्‍यान दें। यह बात कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को आयुष भवन नीमच में जिले के सभी 38 फील्‍ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कही। इस मौके पर एडीएम श्री बी.एस.कलेश, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री पराग जैन, संभाग प्रभारी उप संचालक श्री राजेश कुमार मोर्या एवं जनगणना के जिला प्रभारी श्री संदीप धोरे भी उपस्थित थे।

कलेक्‍टर ने कहा, कि जनगणना के संबंध में सभी फील्‍ड ट्रेनर्स, प्रगणक एवं सुपरवाईजर जितनी गंभीरता से प्रशिक्षण लेंगे। फिल्‍ड में उन्‍हें अपना कार्य करने में उतनी ही अच्‍छी मदद मिलेगी और जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न कराया जा सकेगा। एडीएम श्री बी.एस.कलेश ने जनगणना 2027 के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को उप संचालक एवं संभाग प्रभारी श्री मोर्या ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मास्‍टर ट्रेनर्स श्री मनोज जैन ने किया अतं में डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री पराग जैन ने आभार माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}