देशशहर

जल गंगा संवर्धन अभियान, जल शक्ति से नव भक्ति गतिविधियॉ़ आयोजित

नीमच 25 मार्च 2026,

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार एवं कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव के मार्गदर्शन में म.प्र.जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रस्फुटन समि‍तियों, नवांकुर संस्‍थाओं एवं सी.एम.सी.एल.डी.पी.विद्यार्थी व मेन्टर्स तथा नवांकुर सखियों के साथ ही स्थानीय जनसहभागिता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण संबंधित गतिविधियों का क्रियान्वयन प्रारंभ किया गया हैं।

सुरक्षित जल समृद्ध कल, कार्य योजनानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान तीन चरणों में संपादित किया जा रहा है, जिसमें प्रथम चरण जल शक्ति से नव भक्ति 19 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक सेक्टर में जल मंदिर, प्‍याऊ की स्थापना, जल स्त्रोंत सेवा समागम एवं बावडी उत्सव, जल संरक्षण हेतु दीवार, नारा लेखन, वृक्ष पूजन, जल स्‍वच्‍छता अभियान, जल स्‍त्रोत किनारे दीपमाला सजाने, जल स्त्रोत पूजन और संकीर्तन कर जल संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। आम नागरिकों सहित स्थानीय जनप्रतिनधियों, प्रतिष्ठितजनों व विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों का भी इस कार्य में उत्‍साहपूर्वक सहयोग मिल रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}