शहर

सर्विकल कैंसर के बचाव के लिये एचपीवी टीकाकरण जारी जिले के 6 केन्द्रों पर प्रतिदिन सुबह 09 से 04 बजे तक लग रहे वैक्सीन

नीमच 06 मार्च 2026,

सर्विकल कैंसर के बचाव के लिये राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान जिले में आयोजित किया जा रहा है। जिले में टीकाकरण के लिये वर्तमान में 6 टीकाकरण केन्द्र संचालित होकर प्रतिदिन प्रातः 09 बजे से सांय 04 बजे तक सेवाए प्रदाय की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.दिनेश प्रसाद ने बताया, कि वर्तमान में जिला चिकित्सालय नीमच सामु स्वा. केन्द्र सिंगोली जीरन सिविल हास्पिटल जावद रामपुरा जावद मनासा इन छ स्थानों पर टीकाकरण किया जा रहा हैं।

टीकाकरण के प्रारंभिक चरण 14 वर्ष पूर्ण चुकी किशोरी बालिकाए एवं 15 वर्ष में प्रवेश कर चुकी प्रथम 03 माह की किशोरियों का टीकाकरण किया जा रहा हैं। टीकाकरण सत्र स्थल पर किशोरी बालिका स्वयं अपने अभिभावक के साथ आशा कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ता, शिक्षक के साथ उपस्थित होकर टीकाकरण करवा सकती है इसके लिए आधार कार्ड एवं एक मोबाईल नम्‍बर साथ लाना अनिवार्य हैं।

डॉ.प्रसाद ने बताया कि उक्त वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित होकर भविष्य में महिलाओ को होने वाले सर्विकल कैंसर से बचाएगी। स्वस्थ्य भारत के निर्माण में स्वस्थ्य नारी का महत्वपूर्ण योगदान है। डा.प्रसाद ने उल्लेखित आयु वर्ग की समस्त बालिकाओ से टीकाकरण करवाने की अपील की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}